1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दबंगों के हौसले बुलंद युवक को जान से मारने की साज़िश से खेतों पर बंधक बनाकर किया लहूलुहान

दबंगों के हौसले बुलंद युवक को जान से मारने की साज़िश से खेतों पर बंधक बनाकर किया लहूलुहान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दबंगों के हौसले बुलंद युवक को जान से मारने की साज़िश से खेतों पर बंधक बनाकर किया लहूलुहान

हमीरपुर:- जलालपुर थाना क्षेत्र के छेड़ी बेनी गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद के दूसरे दिन तीन लोगों ने 28 वर्षीय युवक को पकड़कर ले जाने के बाद पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। मंगलवार की शाम छेड़ी बेनी गांव निवासी रामबाबू यादव का 28 वर्षीय बेटा कल्याण अपनी नलकूप की तरफ जा रहा था। तभी बकरी चराने को लेकर विवाद गांव निवासी डररू के नलकूप पर रहने वाले कालू से हो गया था।

डररू मौदहा में रहता है। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत करा दिया था।

कल्याण ने बताया कि बुधवार को वह अपनी नलकूप पर था। तभी डररू का दामाद अकील निवासी मौदहा अपने तीन साथियों के साथ आ गया। और उसे पकड़कर डररू के नलकूप पर ले जाकर हाथ पैर बांध दिए और उसे पीटना शुरू कर दिया।

आगे बताया किसी तरह वह जान बचाकर मौके से भागा है। उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा ने बताया तहरीर मिल गई है। कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...