{ बुलन्दशहर से जावेद की रिपोर्ट }
पुलिसकर्मियों के ऊपर ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा की है, दरअसल जेल चौकी इंचार्ज उजेन्द्र सिंह व उनकी चौकी टीम पर ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा।
और ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों के ऊपर पुष्पवर्षा की खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज के व्यक्तित्व व उनकी कार्यशैली को लेकर आसपास के क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।
इस दौरान समाजसेवी कामरान ने जरूरमंदों में खाद्य सामग्री का किया वितरण।
लॉक डाउन के चलते ई रिक्शा चालक/ फैक्ट्रियों में काम करने वाले व रोज खाने कमाने वाले बहुत से लोगो के सामने दो जून रोटी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में समाजसेवी कामरान ने ऐसे तमाम लोगों की मदद करना शुरू कर दी।