1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर: एक और कोरोना पोज़िटिव मरीज़ की पुष्टि

बुलंदशहर: एक और कोरोना पोज़िटिव मरीज़ की पुष्टि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलंदशहर: एक और कोरोना पोज़िटिव मरीज़ की पुष्टि

{ जावेद की रिपोर्ट }

खुर्जा निवासी 56 वर्षीय अब्दुल वहीद ह्रदय की बीमारी से ग्रस्त हैं और उनका 4 मई से खुर्जा कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा था।

जहाँ इनके संक्रमित होने के संदेह पर तीन लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। कल रात आई रिपोर्ट में दो लोग नेगेटिव पाए गए जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट पोज़िटिव आई।

पोज़िटिव आये मरीज़ को बुलंदशहर के L1 जेपी हॉस्पिटल चिट्टा में भर्ती करा दिया गया है। जबकि मरीज़ के परिवार को भी कॉरेन्टीन फैसिलिटी में भेजा गया है।

खुर्जा तहसील में पहला कोरोना पोज़िटिव केस सामने आया है,जिसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा उसके घर का इलाका हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया है,और भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है,साथ ही पूरे इलाके को सेनिटाइज़ कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि जनपद में कोरोना मरीज़ों की संख्या 61तक पहुंच गई हैं, जिनमे से 1 डॉक्टर की मौत हो चुकी है जबकि 35 लोग ठीक हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...