1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूल्हे को शादी में बुलेट मांगने पड़ा भारी, दुल्हन के एक फैसले से देना पड़ा बुलेट का दो गुना दाम, बिना दुल्हन लौटी बारात

दूल्हे को शादी में बुलेट मांगने पड़ा भारी, दुल्हन के एक फैसले से देना पड़ा बुलेट का दो गुना दाम, बिना दुल्हन लौटी बारात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दूल्हे को शादी में बुलेट मांगने पड़ा भारी, दुल्हन के एक फैसले से देना पड़ा बुलेट का दो गुना दाम, बिना दुल्हन लौटी बारात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बरेली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन कर शादी कर रहे हैं। बरेली से शादी की एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।

दरआसल, दूल्हे को शादी में बुलेट की जिद करना भारी पड़ गया। दूल्हे के इस रवैये से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे के परिवार वालों को आयोजन का पूरा खर्चा भी उठाना पड़ा। जो बुलेट की कीमत से कई गुना ज्यादा था। इसके बाद  बिना दुल्हन के वापस भी लौटना पड़ा। वहीं, लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी सिर्फ आठवीं तक पढ़ी है, लेकिन उसके फैसले पर हम सभी को गर्व है। यह घटना बुधवार की रात इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर की है।

आपको बता दें कि परतापुर के रहने वाले खलील रजा की बेटी का रिश्ता आठ महीने पहले सीबीगंज के गांव सनौआ निवासी जीशान खां से तय हुआ था। लड़की के परिवार वालों ने बताया कि मंगनी के समय उन लोगों ने साढ़े तीन लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद जीशान ने फोन करके दहेज में बुलेट बाइक की मांग की। इस पर उन लोगों ने 10 हजार रुपए जमा करके बुलेट बाइक बुक करा दी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसकी डिलीवरी नहीं हो सकी। इसके बाद आसपास के जिलों से भी बाइक खरीदने के प्रयास किए, लेकिन नहीं मिली।

बुधवार की शाम चार बजे लड़के वाले बारात लेकर पहुंचे। लड़की पक्ष के लोग बरातियों को खाना खिला रहे थे। जीशान ने बुलेट की बात फिर से छेड़ दी। बिना बुलेट के निकाह नहीं करने की बात भी कही। ये बात जब लड़की को पता चली तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया।

लड़की के फैसले का लड़के वालों की तरफ के कुछ लोगों ने भी समर्थन किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया और मंगनी में खर्च रुपए वापस करने पर सहमति बनी। जिसके बाद बारात बिना दूल्हे के बुलेट का दो गुना ज्यादा दाम देकर वापस जाना पड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...