यूपी के बस्ती जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 235 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में 151 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, वहीं 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी जिले में 74 एक्टिव केस हैं। लोगों में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है।