रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
महाराष्ट्र : कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा दिया गया हैं। इस दौरान सख्त पाबंदियाँ लगाई गई है, लोगों को सिर्फ जरूरी काम से बाहर निकलने की छूट है। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, एक शख्स ने मुंबई पुलिस से कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत मिस कर रहा है और मिलना चाहता है। जिस पर मुंबई पुलिस ने बेहतरीन जवाब दिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने सबका दिल जीत लिया है। मुंबई पुलिस का जवाब वायरल हो गया है और मीम्स भी बनने लगे हैं।
ट्वीटर पर अश्विन विनोद नाम के एक शख्स ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता है और इसके लिए गाड़ी पर किस तरह के स्टिकर का इस्तेमाल करे। अश्विन ने ट्वीट किया, ”मुंबई पुलिस मैं बाहर निकलने और गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए किस स्टिकर का इस्तेमाल करूं? मैं उसे मिस कर रहा है।”
We understand it’s essential for you sir but unfortunately it doesn’t fall under our essentials or emergency categories!
Distance makes the heart grow fonder & currently, you healthier
P.S. We wish you lifetime together. This is just a phase. #StayHomeStaySafe https://t.co/5221kRAmHp
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 22, 2021
इसका जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया कि ”हम समझते हैं कि यह आपके लिए जरूरी है सर, लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे आवश्यक और आपातकालीन श्रेणी में नहीं आता। दूरी चाहने वालों के दिलों को करीब लाती है और इस समय आपको स्वस्थ भी रखेगा। हम कामना करते हैं कि हमेशा साथ रहें। यह एक फेज है।” पुलिस ने ट्वीट के साथ #StayHomeStaySafe का भी इस्तेमाल किया है।
It seems @MumbaiPolice is telling the chap :
हम तेरा दर्द समझते हैं यार but इस समय बाहर जाना है ख़तरनाक …
( Mumbai Police’s epic reply 👇🏼 when a Mumbai resident asked if I go out and meet my girlfriend – does it comes under essential or emergency category services ? https://t.co/rZ67bS3Htr pic.twitter.com/wqPOp301nY
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) April 22, 2021
Mumbai Police's response to the guy who wanted to meet his girlfriend is the best thing on the internet today♥️
— Shivani Tanna (@shivanitanna9) April 22, 2021
बता दें कि मुंबई पुलिस का यह जवाब इंटरनेट यूजर्स को काफी पंसद आ रहा है। देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह- तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बताते चलें कि कोरोना महामारी के चलते मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है। जिसके तहत पांच या इससे अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। गैर जरूरी काम के लिए बाहर निकलने पर पाबंदी है।
इसके अलावा पुलिस ने आपातकालीन और जरूरी सेवा में जुटे वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के स्टिकर जारी किए हैं, जिन्हें गाड़ी पर लगाना अनिवार्य है। बिना स्टिकर और बेवजह सड़क पर निकलने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।