1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस के खिलाफ धरने पर एसएसपी ऑफिस के बाहर बैठी देह व्यापार गैंग पीड़िता

पुलिस के खिलाफ धरने पर एसएसपी ऑफिस के बाहर बैठी देह व्यापार गैंग पीड़िता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस के खिलाफ धरने पर एसएसपी ऑफिस के बाहर बैठी देह व्यापार गैंग पीड़िता

गाजियाबाद थाना सिहानी गेट पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा करने वाले 1 ग्रहों को पुलिस ने पकड़ा था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। गैंग की शिकार युवती एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया।

उसके साथ महिला संगठन की कुछ महिला भी धरने पर बैठ गई। गीतांजलि वेलफेयर की अध्यक्ष वंदना चौधरी ने बताया कि एक तरफ तो महिला शक्ति की बात सरकार और पुलिस कह रही है। लेकिन दूसरी तरफ बेटियां ही सुरक्षित नहीं है।

वंदना चौधरी ने एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया की जो बेटी देह व्यापार गैंग कि पीड़िता है।ओर पुलिस उसे उसका सक्रिय सदस्य बता रही है । पकड़ा गया मुख्य आरोपी लक्की उर्फ आमिर मोहम्मद नौकरी लगवाने के नाम पर लव जिहाद व शादी करने का झांसा देकर बीते 18 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और हथियारों के बल पर उसे बंधक बनाए हुए था।

 

इसके साथ ही उसे जबरदस्ती देह व्यापार कर आता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी । दिल्ली की एक एनजीओ चलाने वाली महिला सुंदर भाटी ने बताया कि किसी तरीके से इस पीड़िता ने उसको फोन किया और वह लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की मदद देह व्यापार गेम के चुंगल से छुड़ाया और उसके बाद यानी गेट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

हालांकि जैसे ही धरने की सूचना सीओ क्राइम अलका दुबे को मिली मौके पर पीड़िता से मिली और समझा बुझा कर उसे धरने से उठाया इसके साथ ही उन्होंने गैंग के जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया । पुलिस अफसर पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...