नई दिल्ली : अक्सर आपने अपने घरों या दीवरों पर लाल या काली चींटियों को आते हुए देखा होगा, लेकिन इसका आपके घर में आना शुभ है या अशुभ, इस बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। लेकिन आइये हम आपको बताते है कि काली या लाल चींटियों का आपके घर में आना शुभ है या अशुभ या इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
चींटी का निकलना शुभ है या अशुभ
भविष्य में होने वाली बातों को संकेत उन लोगों को भी मिल जाता है जिनकी छठी इंद्री यानी सिक्स्थ सेंस (Sixth Sense) बखूबी काम करती है। इसी सिलसिले में बात अब घरों में निकलने वाली चींटियों की तो अगर आपके भी घर में चींटियां (Ants) निकल रही हैं तो यह आपके जीवन में होने वाली किसी घटना का संकेत होता है। अगर आपके घर में काली चीटियां (Black ants) आ रही हैं तो खुश हो जाइए, दरअसल माना जाता है कि ऐसा होने पर भविष्य में आपकी सुख-शांति में बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं काली चींटियों को आपके ऐश्वर्य के बढ़ने से भी जोड़ा जाता है।
काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है। अगर चावल के भरे बर्तन से चींटियां निकल रही हैं तो यह शुभ संकेत होते हैं। कुछ ही दिनों में आपकी धन वृद्धि होने वाली है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होने जा रही है। काली चीटियां भौतिक सुख वाली चीजों के लिए शुभ है।
अगर आपके घर में कहीं भी लाल चीटियां दिखाई देती हों तो सावधान हो जाएं। लाल चींटियां अशुभ का संकेत मानी जाती हैं। भविष्य की परेशानियों, विवाद, धन के खर्च होने के संकेत भी चींटियां देती हैं। लाल चींटियां आपके घर आ रही हैं तो इनमें से कोई भी अशुभ काम आपके साथ हो सकते हैं।
‘ऐसा हो तो डरने की जरूरत नहीं’
लेकिन लाल चींटियां मुंह में अंडा लेकर घर से जाए तो यह अच्छे संकेत के रुप में देखा जाता है। चींटियों को खाने के लिए खाद्य पदार्थ डालना चाहिए। अगर चीटियां आपके घर में भूखी रहेंगी तो यह भी अशुभ संकेत माने जाते हैं।
शुभ है इस दिशा से आना
निश्चित दिशाओं से आपके घर चीटियां आती हैं तो आपके लिए यह शुभ संकेत हो सकता है। काली चींटियां आपके घर में उत्तर दिशा से आती हैं तो आपके लिए शुभ संकेत होते हैं। वहीं दक्षिण दिशा से आ रही हों तो यह भी आपके लिए फायदेमंद ही होगा। अगर पूरब की दिशा से चींटियां आ रही हैं तो कोई सकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है। इसी तरह यदि पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो आपकी विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।