1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका में पहली बार बनाया गया अश्वेत वायुसेना प्रमुख

अमेरिका में पहली बार बनाया गया अश्वेत वायुसेना प्रमुख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका में पहली बार बनाया गया अश्वेत वायुसेना प्रमुख

अमेरिका के 140 से भी ज्यादा देशों में जारी नस्लवाद के विरोध प्रदर्शन से आंदोलित होने के बाद अमेरिकी सेना में पहली बार किसी अश्वेत को वायुसेना प्रमुख बनाया गया है।

देश की सीनेट ने जनरल चाल्र्स ब्राउन जूनियर की वायुसेना के चीफ आॅफ स्टाफ पद पर नियुक्ति की सर्वसम्मति से पुष्टि की है। इस पद पर हुए मतदान में सभी 96 सांसदों ने पक्ष में वोटिंग की है। विरोध में कोई मत नहीं पड़ा है।

देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने संसद में उन्हें अगला वायुसेना प्रमुख बनाने पर मतदान कराया था। नाम तय होने पर जनरल ब्राउन ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, वायुसेना प्रमुख के तौर पर मुझे नामित किए जाने से कुछ उम्मीद नजर आ रही है। हालांकि यह एक बड़ा बोझ भी होगा।

उन्होंने कहा, मैं अपने पेशेवर रवैये से नस्लीय भेदभाव खत्म करने की कोशिश करूंगा। ब्राउन हाल ही में अमेरिका-प्रशांत वायु सेना के कमांडर भी रह चुके है। वह लड़ाकू पायलट है और उनके पास 2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...