रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
नई दिल्ली : भारत के मैट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है जहां उन्होंने केरल के मलप्पुरम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है और इस आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मौजूद रहे।
मैट्रो मेन ई श्रीधर ने एक रिपोर्ट में बीजेपी में शामिल होने की वजह बताई है जहां उन्होंने कहा है की केरल के लोग भ्रष्टाचार, घोटालों और भाई-भतीजावाद से तंग आ चुके हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ही कुछ कर सकती है और ई श्रीधरन ने कहा, ‘केरल में पिछले 20 साल से दो प्रमुख दलों ने शासन किया है. वहां कभी LDF तो कभी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शासन किया है और केरल में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।

देश में ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर श्रीधरन ने अपने नेतृत्व में ‘कोंकण रेलवे’ और ‘दिल्ली मेट्रो’ का निर्माण हुआ था और अब भारत का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बदल कर रख दिया है जिसके बाद इस मॉडल को कई प्रमुख शहर भी अपना चुके हैं और ई श्रीधरना का सम्मान राजनीति के साथ साथ पूरे देश में हुआ है।
मैट्रो मैन के नाम से मशहूर श्रीधरन, बीजेपी के केरल प्रदेश प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में चल रही बीजेपी की विजय यात्रा चल रही है और इस दौरान श्रीधरन ने पार्टी की सदस्यता ली है जबकि श्रीधरन ने 18 फरवरी को पहले ही ऐलान कर चुके हैं की वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगेM बता दें कि 140 सदस्यीय सीट वाली केरल विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है और 2 मई को वोटिंग होगी।