भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भाजपा ने शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में अपनी राजनीतिक रैलियों को स्थगित कर दिया हैं।
जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, गलवान घाटी में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश उनका ऋणी है। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भाजपा ने डिजिटल रैलियों समेत सभी राजनीतिक कार्यक्रम अगले दो दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।