1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्यप्रदेश की दो सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस से जीते दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश की दो सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस से जीते दिग्विजय सिंह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मध्यप्रदेश की दो सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस से जीते दिग्विजय सिंह

देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान पूरा हो चुका है और अब इसके परिणाम भी घोषित कर दिए गए है। मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीते है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जीत हासिल की है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश की चारों रिक्त सीटों के लिए वाईएसआर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और चारों सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। राजस्थान की तीन सीटों पर हुए मतदान के बाद आए नतीजों में कांग्रेस ने दो सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल राय और नीरज डांगी ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा की ओर से राजेंद्र गहलोत ने जीत दर्ज है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...