1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा MLA की प्रियंका गांधी को चिट्टी, पूछा- मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत को क्यों बचा रहीं?

भाजपा MLA की प्रियंका गांधी को चिट्टी, पूछा- मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत को क्यों बचा रहीं?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा MLA की प्रियंका गांधी को चिट्टी, पूछा- मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत को क्यों बचा रहीं?

भाजपा MLA की प्रियंका गांधी को चिट्टी, पूछा- मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत को क्यों बचा रहीं?

भारतीय जनता पार्टी विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एक पत्र लिखा हैं। बीजेपी विधायक ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि, मैं विधवा हूं और विगत 14 वर्षों से मैं अपने पति व लोकप्रिय विधायक रहे स्व. श्री कृष्णानंद राय जी की नृशंस हत्या के विरुद्ध इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हूं।

उस जुल्मी को उत्तर प्रदेश की तमाम अदालतों में तलब किया जा रहा हैं। लेकिन पंजाब सरकार उसे उत्तर प्रदेश भेजने के तैयार नहीं हैं। क्यों आपकी पार्टी और पंजाब राज्य में आपकी सरकार उसे खुला संरक्षण दे रही हैं।

अलका राय ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि ‘हर पीड़ित को उस क्षण की प्रतीक्षा है,जब मुख्तार अंसारी को उसके किए की कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने आगे लिखा है कि उन्हें विश्वास है कि यदि आपके मन में थोड़ी भी संवेदना होगी तो आप ना सिर्फ मेरे पत्र का जवाब देंगी, बल्कि मुख़्तार अंसारी को सजा दिलाने में मेरी मदद भी करेंगी।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए विधायक अलका राय ने लिखा है कि, यह बेहद शर्मनाक है कि आपकी पार्टी और उसके नेतृत्व की सरकार इतनी निर्लज्जता के साथ मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी के साथ खुल कर खड़ी हैं।

कोई भी ये स्वीकार नहीं करेगा कि ये सब कुछ आपकी और राहुल जी की जानकारी के बगैर हो रहा हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...