1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मणिपुर में भाजपा सरकार संकट में, राज्यपाल से मिले विपक्षी दल के नेता

मणिपुर में भाजपा सरकार संकट में, राज्यपाल से मिले विपक्षी दल के नेता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मणिपुर में भाजपा सरकार संकट में, राज्यपाल से मिले विपक्षी दल के नेता

मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर संकट से गुजर रही है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल हेपतुल्ला से मिलकर जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इस दौरान विधानसभा ने भाजपा के तीन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

एनडीए सरकार से इस्तीफा देने वाले नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष थांगमलेन किपगेन ने बताया कि हमने राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने और पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोली सिंह के नेतृत्व में नवगठित सेक्युलर पीपुल्स फ्रंट (एसपीएफ) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया है। राज्यपाल को सौंपे पत्र में कांग्रेस को एनसीपी, तृणमूल और एक निर्दलीय या विधायक के समर्थन का दावा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...