1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोटों में थूक लगाकर भाग गए बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

नोटों में थूक लगाकर भाग गए बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोटों में थूक लगाकर भाग गए बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बींझेरा में रविवार सुबह एक बाइक पर सवार दो युवक आए और 100 रुपये के पांच नोट फेंक कर भाग गए। उस वक्त गांव की एक युवती खेत में आलू की खुदाई कर रही थी। उसने दोनों युवकों को नोट फेंक कर भागते हुए देख लिया था। 

बता दें कि, ग्रामीणों के अनुसार बाइक चला रहे युवकों का चेहरा अंगोछा से ढंका हुआ था। बाइक पर सवार युवक ने पहले नोटों पर थूक लगाया फिर रास्ते में फेंक कर चले गए। इस घटना की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। और अब मामले की जांच की जा रही है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...