1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार : एक दिन में मिले 179 पॉजिटिव, कुल मरीज 7600 पार

बिहार : एक दिन में मिले 179 पॉजिटिव, कुल मरीज 7600 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार : एक दिन में मिले 179 पॉजिटिव, कुल मरीज 7600 पार

बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राज्य में रविवार को 179 नये कोरोना पॉजिटिवों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 7,682 हो गयी है।

ये सारे मरीज राज्य के 18 जिलों से मिले है। वहीं इस घातक कोरोना वायरस से अब तक 51 लोगों की मौत हो गयी है।

अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करे तो अब तक 5,631 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके है। हालांकि जांच करने में बिहार राज्य काफी पीछे है।

आपको बता दे कि राज्य में रोज़ सिर्फ पांच हज़ार जांच हो रही है। पिछले 24 घंटे में 5,778 सैंपलों की जांच की गयी. 19 जून को 5,586 व 18 जून को 5,978 सैंपलों की जांच हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...