पोलियो, रेबीज, रोटावायरस, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया जैसी बड़ी बड़ी बीमारियों की वैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने एक बार फिर कमाल करके दिखाया है।
भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस की वैक्सीन ईजाद कर ली है. इस वैक्सीन का नाम कोवैक्सिन है और बड़ी बात ये है कि इस वैक्सीन के मानवीय ट्रायल की मंजूरी भी मिल गई है।
कंपनी का कहना है कि ‘कोवैक्सीन’ के फेज-1 और फेज-2 के ह्यूमन ट्रायल के लिए उसे डीसीजीआई से हरी झंडी भी मिल गई है।
वैक्सीन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की मदद से तैयार किया गया है।
भारत बायोटेक के चेयरमैन व एमडी डॉ. कृष्णा ईल्ला ने कहा, ‘हमें कोविड-19 के भारत के पहले स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।