भारत सरकार के द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके कोरोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। लंदन की हाईकोर्ट में माल्या ने अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की थी, जिसे सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक माल्या भारत में 9000 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले से जुड़ा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब माल्या के प्रत्यर्पण पर अंतिम निर्णय का मामला अब ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल के पास जाएगा।