रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी में विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारी और अधिकारी जींस-टीशर्ट पहनकर दिखाई नहीं देंगे। क्योंकि सचिवालय में जिंस-टी शर्ट पर रोक लगा दी गई है। संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्रा ने एक आदेश जारी कर सभी कर्मचारी और अधिकारियों को नसीहत दी गई है, कि वे जींस और टी शर्ट पहनकर सचिवालय में न आएं। इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा गया है कि वे सचिवालय की गरिमा के अनुसार ही कपड़े पहनकर आएं।
आपको बता दें कि लखनऊ के विधानसभा सचिवालय में सैकड़ों कर्मचारी कार्य करते हैंष इस दौरान विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किया है। आदेश में सचिवालय के अंदर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। आदेश के मुताबिक कर्मयारियों और अधिकारियों को सादे कपड़े पहनने होंगे।

इतनी ही नहीं संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार के ने बताया कि इस आदेश को पहले से ही कई बार लोगों को बताया गया है। इसके बारे में लगातार आगाह किया जाता रहा है। विधानसभा सम्मानित जगह है। ऐसे में सभी कर्मचारी और अधिकारी उसी गरिमा का पालन करते हुए कपड़ों को पहने। यह आदेश उसी परिप्रेक्ष्य में पारित किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने भी राज्य में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया था। महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दफ्तर में टी शर्ट, जींस और चप्पल पहनने पर रोक लगा दी थी। कर्मचारियों को गहरे रंग, कढ़ाई और फोटो वाले कपड़े भी नहीं पहनने की हिदायत दी थी।