मुंबई: कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों के दिन अब फिरने वाले है। क्योंकि कोरोना के कारण सभी सीनेमा हॉल बंद पड़े थे। इस कारण उन्हें अच्छा खासा नुकसान भी उठाना पड़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सिनेमा एग्जिबिशन इंडस्ट्री को हर महीने 400 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है और पिछले साल मार्च से अब तक 4800 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अब इन सभी नुकसानों की भरपाई यह साल यानी की 2021 करेगा।
आपको बता दें कि 5 नवम्बर से बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का सोचना है कि अब बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिल सकी है जो लॉकडाउन से पहले मिला करती थी। इसका तर्क देते हुए वे कहते हैं कि करीब 18 महीनों में कई दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में उनका सिनेमाघरों की ओर लौटना मुश्किल है।
18 महीनों के लॉकडाउन में लोगों ने जो किया, उसे अगर उनकी आदत में शुमार किया जाएगा तो जो लोग सालों से करते आए हैं अर्थात् फिल्मों को सिनेमाघरों में जाकर देखने की आदत है उसका क्या होगा। इसलिए यह सोच बिल्कुल बेकार है कि दर्शक सिनेमाघर नहीं आएगा। आएगा जरूर आएगा बशर्ते फिल्म अच्छी हो। जिससे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सफल वापसी करेगा। फिल्में रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएंगी। ऐसा नहीं है कि लोग घरों से निकलकर अपने दोस्तों-परिजनों के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने को आतुर नहीं हैं, इंतजार है तो केवल अच्छी फिल्मों के आने का। आगामी दो माह अर्थात् नवम्बर-दिसम्बर में बॉलीवुड की 9 फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है।
अगले 2 माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में