1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का बड़ा फैसला सूबे के कई IAS अधिकारियों का तबादला, गोरखपुर समेत 3 जिलों में बदले गए DM

योगी सरकार का बड़ा फैसला सूबे के कई IAS अधिकारियों का तबादला, गोरखपुर समेत 3 जिलों में बदले गए DM

योगी सरकार सूबे में विकास की गति को और बढ़ाने के लिए  और साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को सही तरह से मिल सके, इसके लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार का बड़ा फैसला सूबे के कई IAS अधिकारियों का तबादला, गोरखपुर समेत 3 जिलों में बदले गए DM

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: योगी सरकार सूबे में विकास की गति को और बढ़ाने के लिए  और साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को सही तरह से मिल सके, इसके लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही है। योगी सरकार ने सूबे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 3 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। इन जिलाधिकारियों में CM योगी के गढ़ गोरखपुर के जिलाधिकारी का भी तबादला किया गया है।

आपको बता दें, साल 2009 बैच के IAS अधिकारी विजय किरण आनंद को गोरखपुर जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं 2006 बैच की IAS अधिकारी सेल्वा कुमारी को मुजफ्फरनगर से हटाकर अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही 2008 बैच के IAS अधिकारी चंद्रभूषण सिंह को अलीगढ़ से हटाकर मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी की कमान सौंपी गई है।

वहीं 2015 बैच के IAS अधिकारी अरविंद सिंह को लखीमपुर के मुख्य विकास अधिकारी से हटाकर कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष VC बनाया गया है। 2015 बैच के IAS अधिकारी मधुसूदन नागराज को  हुगली वाराणसी के मुख्य. विकास अधिकारी से हटाकर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कानपुर जिले में भी अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। साल 2015 बैच के IAS अधिकारी शिवशरंप्पा जीएन को मुख्य विकास अधिकारी देवरिया से हटाकर कानपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। साल 2014 बैच के IAS अधिकारी गौरंग राठी को वाराणसी नगर आयुक्त से हटाकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बात करें गोरखपुर की तो IAS प्रेम रंजन सिंह को अलीगढ़ के नगर आयुक्त से हटाकर गोरखपुर का वीसी बनाया गया है। साल 2015 के के IAS अधिकारी आशीष कुमार गोरखपुर के वीसी के पद से हटाकर सहारनपुर वीसी बनाया गया है।

इसके साथ ही 2003 बैच के IAS अदुसुमिल्ली वी राजामौली सहारनपुर के मंडलायुक्त के पद से हटा दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे 2005 बैच के IAS अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम को सहारनपुर का कमिश्नर बना दिया गया है।

जबकि IAS अदुसुमिल्ली वी राजामौली को आयुक्त खाद्य रसद की जिम्मेदारी दी गई है। IAS मनीष चौहान को आयुक्त खाद्य रसद से सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। मनीष चौहान 2000 बैच के अधिकारी हैं। वहीं IAS अरविंद कुमार चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...