1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बड़ा हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, 7 घायल

बड़ा हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, 7 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ा हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, 7 घायल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पास का ही एक जर्जर इमारत मंगलवार को भर-भराकर गिर गया। इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 6 घायल बताये जा रहें हैं। इस जर्जर भवन में विश्वनाथ कॉरिडोर में काम करने वाले मजदूर, जिनकी मोत हो गई वो पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही वाराणसी जिला प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गिरे इमारत के मलबे को हटाने का काम जारी है।

आपको बता दें कि इस घटना में NDRF और SDRF की मदद भी ली जा रही है। अभी तक मलबे से दो मजदूरों की लाशें मिली है। साथ ही 6 मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर के निर्माण में पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले मजदूर काम कर रहे थे, यह सभी पास के एक भवन में रह रहे थे, सुबह जर्जर भवन भर-भराकर गिर गया, अभी दो लोगों की मौत हुई है।

 हादसे में मरने वाले मजदूरों की पहचान कालिया चक निवासी अब्दुल मोमिन (25) और अमीनुल मोमिन (45) के रुप में हुई है। वहीं, इमरान, आरिफ मोमिन, शाहिद अख्तर, सकीउल मोमिन, हाकिम खान और आरिफ मोमिन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि मजदूर अब्दुल जब्बार के पैर में चोट लगने के कारण उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

SP दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। हादसे में घायल अन्य सात मजदूरों की हालत ठीक है। पिछले हफ्ते 23 मई को लाहौरी टोला स्थित एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...