भारत बंद: यूपी में ऐसा रहा बंद का असर- पढ़िए
मेरठ: दिल्ली के नजदीक मेरठ में भी भारत बंद बेअसर रहा, दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कुछ समय के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख बाजार शहर से लेकर देहात तक खुले रहे वही यातायात भी आम दिनों की तहर सामान्य रहा सुबह के समय मंड़ी भी खुली, लेकिन इस दौरान शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस ने सुबह ही सपा नेता पवन गुर्जर को उनके नूर नगर आवास से पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. शहर को नौ जोन में बांटा गया। घंटाघर, बेगमपुल समेत कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। भारत बंद के समर्थन में किसानों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे जाम किया, ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेशनल हाइवे पर कब्जा कर लिया. परतापुर इलाके में भी पूरी तरह जाम लगाया गया। इस बीच वाहनों की लगीं लम्बी-लंबी कतारें लग गईं, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रही. पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में जुटे, किसानों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया. हालांकि बाद में जाम खुलवा दिया गया।
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर जमकर नारेबाजी की और ट्रेन की पटरी पर लेट गए जिन्हे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके हटाया।
वाराणसी: पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए भारत बंद का आवाहन किया और कलेक्ट्रेट ऑफिस में भी जमकर नारेबाजी की।
बाराबंकी: यूपी के ही बाराबंकी में किसान यूनियन संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में हुंकार भरी. यहां पर सपा-बसपा के साथ वकीलों संगठनों ने भी भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान जिला-प्रशासन ने सपा बसपा-कांग्रेस और कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजर बंद कर दिया हैं। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के घर के बाहर पुलिस तैनात रही। वही कांग्रेस वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के घर के बाहर भी भारी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी रही, सुबह से ही सभी नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया हैं।
बागपत: यूपी के बागपत में कई संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया और प्रदर्शन किया. जिसे देखते हुए सुबह से ही बागपत पुलिस अलर्ट मोड पर रही।
मुजफ्फरनगर: में रालोद सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ-करनाल हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया, किसानों के हक व अधिकार की लड़ाई में लड़ने की बात कहते हुए सपा रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस का घेराव किया. पुलिस के समझाने के बाद भी गुस्साए रालोद- सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारों से हाईवे गूंजता रहा।
शामली और कैराना में भारत बंद पूर्ण तरीके से बेअसर रहा. मंगलवार को सुबह से ही नगर के बाजार खुलने शुरू हो गये। यहां पर किसानों के द्वारा बंद का कोई असर नहीं दिखा, हलांकि नगर में जगह जगह पुलिस तैनात रही।
संभल: वहीं, संभल में नवीन गल्ला मंडी खुली रही।फलों और सब्जियों की बिक्री जारी शाम तक होती रही। संभल के थाना चंदौसी क्षेत्र में मार्केट खुले रहे, चंदौसी के एक व्यापारी ने कहा कि सरकार जो किसान कानून ला रही है, वह बिल्कुल सही है,लेकिन किसानों को राजनैतिक पार्टियां बरगला रही हैं और राजनीति कर रही हैं।
फतेहपुर: मंगलवार को कृषि बिल के विरोध में चल रहे देशव्यापी भारत बंद आंदोलन में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक व महिला कांग्रेस नें भी हिस्सा लिया. किसानों के सम्मान में हम सभी मैदान में नारों के साथ महिलाओं नें बहुआ-चौराहे के नजदीक बहुआ-गाजीपुर मार्ग में बैठ कर धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद कीी। कृषि बिल को सरकार द्वारा वापस लिए जाने की पुरजोर मांग की।