1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. CM मोहन यादव ने ओरछा में सुना PM Modi का ‘मन की बात’, Catch the Rain और Vikram-1 का संदेश

CM मोहन यादव ने ओरछा में सुना PM Modi का ‘मन की बात’, Catch the Rain और Vikram-1 का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सीएम डॉ मोहन यादव ने आज निवाड़ी जिले की पर्यटन एवं धार्मिक नगरी ओरछा में कंचना घाट पर स्थानीयजनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ श्रवण किया।

By: BS Yadav 
Updated:
CM मोहन यादव ने ओरछा में सुना PM Modi का ‘मन की बात’, Catch the Rain और Vikram-1 का संदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण निवाड़ी जिले की पर्यटन एवं धार्मिक नगरी ओरछा के कंचना घाट पर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने का आह्वान किया, जिससे जल संरक्षण को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, विशेष रूप से विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण, देश के खिलाड़ियों की प्रेरणादायी सफलताओं तथा रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात में भारत की बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ लगातार तीसरे वर्ष सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 4 जुलाई से शुरू हुए ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से प्रदेश में जल संरक्षण को व्यापक जनसहभागिता मिलेगी और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...