1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: कोरोना से लड़ने के लिए समाज को आईना दिखाती प्रियंका, गुल्लख का पैसा जिलाधिकारी को सौंपा

भदोही: कोरोना से लड़ने के लिए समाज को आईना दिखाती प्रियंका, गुल्लख का पैसा जिलाधिकारी को सौंपा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही: कोरोना से लड़ने के लिए समाज को आईना दिखाती प्रियंका, गुल्लख का पैसा जिलाधिकारी को सौंपा

(भदोही से अनंत देव पांडे की रिपोर्ट)

देश मे लगे लॉक डाउन में हर एक वर्ग बढ़ चढ़कर योगदान देते नजर आ रहा है, मजदूरो को भोजन कराते हुए तो कहीं राहत कोष में धन देकर सरकार की मदद करते हुए लोग दिखाई दे रहे है, ऐसा ही कुछ भदोही में हुआ है, एक बच्ची ने अपने गुल्लक में जुटाए हुए पॉकेट मनी को डीएम को दिया है, मुख्यमंत्री राहत कोश में अपना योगदान दिया है, आपको जानके हैरानी होगी कि ये लड़की खुद शारिरिक रूप से कमजोर है, इसके शरीर मे बड़ी आंत नही हैं, आर्थिक तौर पर इसके घर वाले खुद मजबूत नही हैं

कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए हर उम्र के लोग बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते नजर आ रहे है, कालीन नगरी भदोही में एक ऐसी बच्ची जो खुद गरीबी में पली बढ़ी है, रोजाना इस बच्ची के ऊपर खुद 400 रुपये की दवा का खर्च है, बच्ची के पिता जनरेटर बनाने का काम करते है, खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत नही है ,उसके बावजूद प्रधानमंत्री के अपील पर देश के प्रति प्यार दिखाते है प्रियंका ने अपने गुल्लक में जुटाए हो पॉकेट मनी से मुख्यमंत्री राहत कोश में दान किया है, 2842 रुपये का दान इस बच्ची ने अपने पॉकेट मनी से किया है, आपको बतादे प्रियंका शरीरिक तौर पर कमजोर है, बच्ची के शरीर मे बड़ी आंत नही है, जिसकी वजह इसे कई बार शौच जाना होता है।

आलम यह है कि बच्ची शिक्षा से वंचित है, शरीरिक रूप से कमजोर होने के कारण इसका एड्मिसन नही हो पा रहा है, गरीबी में पली बढ़ी यह बच्ची देश के प्रति अपार प्रेम दिखाते हुए अपने पॉकेट मनी से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है, प्रियंका के पिता बताते है कि बच्ची ने जब अपनी भावनाओं को बताया तो वह उसे रोक न सके, प्रियंका के भावनाओ का कद्र करते हुए डीएम राजेन्द्र प्रसाद को उसके जुटाए हुए पॉकेट मनी को दिया है, बच्ची का भाव है कि मेरे जैसे कई ऐसे बच्चे होंगे जो आज के दौर में पढ़ाई लिखाई से वंचित होंगे साथ ही इस महामारी में भूखे होंगे, इन पैसों से उन लोगो की मदद हो यही उसकी चाहत है, वहीं इस तरह के कदम की सराहना हर एक लोगो ने की है साथ ही उन लोगों को ये तमाचा भी है जिन लोगो ने इस महामारी में देश, प्रशासन, डॉक्टर के खिलाफ मुहिम चलाया है, देश के लिए प्यार किस तरह से किया जाता है इसी बच्ची से वो लोग सिख सकते है जो इस संकट के समय में भी राजनीति कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...