{ भदोही से अनंत की रिपोर्ट }
भदोही की कालीन देश मे ही नही विश्व मे भी एक अलग छाप बनाती है, कालीन के कारोबार पर लॉकडाउन का काफी असर देखने को मिला है।
2 हजार करोड़ से भी अधिक का नुकसान इस उद्योग को हुआ है, ऐसे में माना जा रहा है की 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुछ रिआयत इस कारोबार को भी मिलेगी।
कालीन के कारोबार से सैकड़ो बुनकरों का घर चलता है, देश मे लगे लॉकडाउन के बाद इस कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा है।
निर्यातक बताते है कि 2 हजार करोड़ का नुकसान लॉकडाउन के दौरान कालीन के कारोबार पर हुआ है, करोड़े के आर्डर तैयार होके भी एक्सपोर्ट नही हो पाए।
ऐसे में भदोही के कालीन कारोबार पर काम करने की छूट मिलती है तो निर्यातक सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए काम करने की बात कर रहे है।
संकट की घड़ी में बुनकरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है, बुनकरों का कहना है कि कारोबार शुरू होने से वो अपने परिवार का पेट आसानी से भर सकेंगे।
लॉकडाउन के दौरान जितनी भी जमापूंजी थी खत्म हो गयी है, उनका घर चला पाना मुश्किल हो गया है, अगर रिआयत मिलती है तो भुखमरी का शिकार नही होंगे घर चला सकेंगे ।