1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

भदोही : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली और पार्टी के कई नेता भदोही जनपद में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के हत्या के मामले में मृतिका के परिजनों से मिलने पहुंचे।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार सरकार नहीं बल्कि गुंडाराज है।

आगे उन्होंने कहा कि यूपी सरकार विफल हो चुकी है और योगी आदित्यनाथ को त्यागपत्र दे देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है।

 

भदोही पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है जिसे रोकने में सरकार नाकाम है।

उत्तर प्रदेश की सरकार सरकार नहीं बल्कि गुंडाराज है। गुंडों को संरक्षण देने की वजह से पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची है।

उन्होंने कहा कि मायावती जी ने भी कह दिया है कि योगी जी को सरकार नहीं बल्कि अब मठ चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है  और योगी आदित्यनाथ को अब त्याग पत्र दे देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...