{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के संक्रमण से आज पूरे विश्व में दहशत का माहौल है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
कोरोना के इलाज के लिए कई देश वैक्सीन बनाने का दावा भी कर चुके हैं। भारत में भी कुछ चिकित्स्कों एवं संस्थानों ने वैक्सीन बनाने का दावा किया है लेकिन अभी तक वैक्सीन का परीक्षण नहीं हो पाया है।
बहीं बरेली जनपद के एक युवक ने कोरोना वायरस वैक्सीन के परीक्षण के लिए अपना शरीर देने की पेशकश कर मिशाल कायम कर दी है।
जनपद बरेली की तहसील आंवला के गांव मानोना के रहने वाले युवक ओमेंद्र सिंह चौहान ने एसडीएम आंवला के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को पत्र भेजकर अपना शरीर कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए देने की बात कही है।