{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 5 अप्रैल को सारे देश के साथ बरेली की तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने भी दिया जला के कैरोना के खिलाफ लड़ाई में एकता का संदेश दिया।
ऐसे समय में जब तब्लीगी जमात ने सारे देश में खेल बिगाड़ कर रखा दिया है और पूरे देश को चिंता में डाल रखा है। ऐसे समय में तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए यह संदेश दिया कि सारे लोगों की सोच ऐसी नहीं है।
तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने दिया जलाकर करोना के खिलाफ लड़ाई में उत्साह के साथ भाग लिया है।
मेरा हक़ फाउंडेशन की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी और तीन तलाक पीड़ित निदा खान ने भी पीड़ित महिलाओं के साथ दिया मोमबत्ती जला कर एकता का संदेश दिया।