1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: लॉक डाउन की वजह से ऑनलाइन हुई शादी, पढ़िए

बरेली: लॉक डाउन की वजह से ऑनलाइन हुई शादी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: लॉक डाउन की वजह से ऑनलाइन हुई शादी, पढ़िए

{ बरेली से दीपक की रिपोर्ट }

एंकर- लॉक डाउन की वजह से देश भर में शादियां रुक गई है। लेकिन यूपी के बरेली में एक अनोखी ऑनलाइन वर्चुअल शादी देखने को मिली।

जहां पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से ऑनलाइन शादी सम्पन्न कराई। ऑनलाइन 7 फेरे लिए गए, ऑनलाइन मेहमान भी शामिल हुए, ऑनलाइन ढोल नगाड़े बजे, डांस हुआ, मस्ती हुई सबकुछ वैसे ही जैसे शादियों में होता है।

लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बरेली की कीर्ति ने मुंबई के सुषेन से ऑनलाइन शादी की।बरेली की रहने वाली कीर्ति नारंग मेकअप आर्टिस्ट है।

जिसकी शादी जयपुर के रहने वाले सुषेन से तय हुई थी। कीर्ति और सुषेन की 21 फरवरी 2020 को कोर्ट मैरिज हो चुकी थी, पर उसके बाद सामाजिक रूप देने के लिए 19 अप्रैल की तारीख फिक्स हुई थी।

जिसमें कीर्ति और सुसेन की शादी होनी थी पर उससे पहले देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन हो गया।

क तरफ जहां बरेली में दुल्हन कीर्ति दुल्हन के लिवास में तैयार होकर शादी की रस्में पूरी कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हा सुषेन मुंबई में बैठकर अपने घर वालों के साथ शादी की रस्में पूरी कर रहा था।

इन सब शादी की रस्मो को ऑनलाइन ही एक पंडित जी पूरा करा रहे थे। जो ऑनलाइन ही शादी के मंत्रों को पढ़कर शादी की रस्मों को पूरा करा रहे थे।

इतना ही नहीं इस शादी के हजारो लोग गवाह बने। हजारों लोगो ने अपने अपने घरों में बैठ कर ऑनलाइन ही शादी के मजे लिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...