{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
मेरा हक़ संग़ठन की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने जमात के लोगो को देशद्रोही बताते हुऐ इनके कृत्य के लिये फाँसी की मांग की है, साथ ही उन्होंने जमात संग़ठन पर बैन लगाने की मांग की।
सामाजिक संगठन मेरा हक की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने मांग की है की तब्लीगी जमात संग़ठन को बैन किया जाये।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस संग़ठन के लोगो ने देशद्रोह का काम किया है उन्होंने मांग की इन पर मुकदमा चला कर फाँसी देने की मांग की है।।उन्होंने कहा कि इन कुछ लोगो के घिनौने काम ने सारे मुसलमानों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है,इन्होंने पूरे इस्लाम को बदनाम किया है।
आपको बता दे, तब्लीगी जमात की करतूतों के कारण कोरोना का कहर लंबा खिंच सकता है। भारत में इसका पीक अब अप्रैल के अंतिम हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में दिखने को मिल सकता है।
सरकार की माने तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काफी हद तक सफलता मिल रही थी, लेकिन तबलीगी जमात ने सारी उपलब्धियों पर पानी फेर दिया।