1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: जनपद हुआ कोरोना मुक्त, सभी मरीजो को किया गया डिस्चार्ज

बरेली: जनपद हुआ कोरोना मुक्त, सभी मरीजो को किया गया डिस्चार्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: जनपद हुआ कोरोना मुक्त, सभी मरीजो को किया गया डिस्चार्ज

{ बरेली से दीपक की रिपोर्ट }

अभी तक आपने कोरोना वारियर्स के स्वागत की बहुत सारी खबरे देखी होंगी लेकिन आज उन्हीं कोरोना वारियर्स ने मौत के मुँह से निकलकर आये कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

29 मार्च से भर्ती 6 मरीजो में से 3 पहले सही होकर घर जा चुके है। बाकी बचे 3 मरीजो के सही होने पर उन्हें आज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

गौरतलब है कि सभी 6 लोग एक ही परिवार के है इन तीनो को डिस्चार्ज करते समय अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें फूल माला पहनाई।

वही जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त कोरोना पीड़ित बड़ा ही भावुक हो गया और डॉक्टरों के लिए कहा हमारे लिए तो ये लोग फरिश्ते से कम नही है। 

वही इस मामले में डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर व एसीएमओ डॉ रंजन गौतम का कहना है की नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाले महेश की वजह से उसके परिवार के सभी लोग, माँ-बाप, भाई-बहन और पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

जिसके बाद परिवार के सभी 6 सदस्यों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसमे से 3 लोगो को 2 दिन पहले डिस्चार्ज किया गया था जबकि बाकी बचे 3 लोगो को आज डिस्चार्ज कर दिया गया।

उनके मुताबिक अभी तक बरेली में एक भी कोरोना का मरीज नही है। इसलिए ये कहा जा सकता है की बरेली कोरोना मुक्त हो गया है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...