{ Dipak Kumar Ki Report }
यूपी के बरेली में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप इन दिनों परिवार सहित मास्क बना रहे है। इतना ही नही वो लगातार जरूरतमन्दो को मास्क और खाना व खाध्य सामग्री बाट रहे है। आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का परिवार प्रतिदिन 400 मास्क बना कर वितरण कर रहे है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी सरोज कश्यप एवं बेटी कीर्ति कश्यप कांधरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मास्क बनाने का कार्य कर रहे हैं।
सांसद का परिवार प्रतिदिन 400 मास्क बना रहा है। मास्क का वितरण कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कराया जाता है।
जिससे कि लोग कोरोना की चपेट में आने से बच सकें। सांसद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाजार में मास्क नहीं मिल रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मास्क का निर्माण कर रहे हैं।
सांसद ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने परिवार के साथ घर पर ही रहें।
कीर्ति का कहना है की वो एडवोकेट है। कभी भी उन्होंने सिलाई मशीन नही चलाई, लेकिन अपने पिता को मास्क बनाते हुए देखा तो उन्होंने भी उनकी मदद की।