1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा: क्वारंटाइन पूरा हुआ तो सेंटरों से घर भेजे गए 600 कामगार

बांदा: क्वारंटाइन पूरा हुआ तो सेंटरों से घर भेजे गए 600 कामगार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा: क्वारंटाइन पूरा हुआ तो सेंटरों से घर भेजे गए 600 कामगार

बांदा: जिले में 14 दिन के क्वारंटाइन सेंटरों में ठहरे कामगारों को सोमवार को उनके गंतव्य तक छोड़ा गया। इसके लिए प्रशासन ने रोडवेज की 16 बसें लगाईं। बतादें कि, जिले के गांवों व आसपास के जिलों में करीब 600 कामगारों को घर पहुंचाया गया। गैर प्रांतों व दूरदराज जिलों के कामगारों को अभी घर जाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उनके लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं हो सकी।

आपको बताते चलें कि, जिले में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर आदि महानगरों से लौटे कामगारों को कोरोना से बचाव के लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालयों सहित तीन अन्य कॉलेजों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इनमें करीब दो हजार कामगार ठहरे हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...