केंद्र सरकार ने शनिवार को साफ कर दिया है कि शहर हो या गांव कहीं पर भी हेयर सैलून की दुकानों को शुरू करने की इजाजत नहीं दी गई है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अगले आदेश तक गुटखा, पान मसाला और शराब बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध और जुर्माना लगााया हुआ है। इसके साथ ही शराब की बिक्री पर प्रतिबंध जारी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा था कि 25 अप्रैल से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दुकानें और स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में आवासीय और पड़ोस की दुकानों को खोलने की इजादत है।