बलरामपुर: सोमवर को एक युवक प्रशासन द्वारा शिकायत न सुने जाने पर कुल्हाड़ी व रस्सी लेकर टावर पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक ड्रामा करता रहा। वह आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम पहुंचे। युवक ने दर्द बयां किया। बताया कि करीब डेढ़ साल से घर तक रास्ते की गुहार लगा रहा हूं। अब तक कोई हल न निकला है। वहीं एसडीएम के आश्वासन पर युवक को नीचे उतारा।
आपको बता दें यह घटना सोनापार गांव का है। निवासी सोनी लाल यादव 35, पुत्र राम मोहित यादव निवासी सोनापार सोमवार सुबह लगभग आठ बजे गांव के करीब त्रिमुहानी स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का कहना है कि उसका घर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे है।
करीब डेढ़ साल पहले ग्राम प्रधान ने विद्यालय की बाउंड्री वाल बनवा दी। बाउंड्री वाल बनने के बाद उसके घर का रास्ता बंद हो गया।
वह रास्ता खुलवाने की गुहार अफसरों से लगाता रहा। लेकिन आज तक उसकी बात नहीं सुनी गई। एसडीएम के आश्वासन के बाद युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ।