बलिया – अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने रिपब्लिक टीवी के सम्पादक अरनव गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा की महाराष्ट्र की धरती पर लोक तंत्र की हत्या हुई है और वहां पद की लोलुपत व्यक्ति ने महराष्ट्र की धरती पर मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी नियमो एवं संविधान की परिस्थितियों को तार तार कर दिया है।
विधायक ने कहा कि स्वभिमानी पिता के ये जो लोभी पुत्र है। जो लोभ के करण व्यक्ति को कुछ समझ मे नही आता है तो वही स्वाभिमान को तार- तार कर देता है।
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी को बताया महाराष्ट्र की धरती पर प्रजातंत्र की हत्या बताते हुए गिरफ्तारी की निंदा की है।
विधायक ने कहां की प्रजातंत्र में किसी भी पत्रकार या किसी भी बड़े नेता की गिरफ्तारी केवल आलोचना करने की दृष्टि से करना प्रासंगिक नहीं है।
वहीं मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर बीजेपी विधायक ने इसे भारत को अशांत करने के लिए अपने लोगों को उकसा कर मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय साजिश करार देते हुए मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने को गलत बताया है।