बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की मतदाताओं से अपील
उत्तर प्रदेश की सात और मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होनी है, जिसके लिए रविवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया।
इस बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मतदाताओं से अपील की है। अपील करते हुए मायावती ने कहा कि बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहां विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें तो बेहतर।
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को दो ट्वीट किए है। जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व बिहार के मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की है।
उन्हेंने अपने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश की 7 व मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव हेतु प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी 3 नवम्बर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है।
उत्तर प्रदेश की 7 व मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव हेतु प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी 3 नवम्बर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि वे बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहाँ विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें तो बेहतर।
— Mayawati (@Mayawati) November 1, 2020
मतदाताओं से अपील है कि वे बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहाँ विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें तो बेहतर।
अपने दूसरे ट्वीट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा कि, ‘बिहार विधानसभा आमचुनाव के अन्तर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही 3 नवम्बर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है।
बिहार विधानसभा आमचुनाव के अन्तर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही 3 नवम्बर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने जद-यू व राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका जरूर दें।
— Mayawati (@Mayawati) November 1, 2020
मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने जद-यू व राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका जरूर दें।