{ मनीष की रिपोर्ट }
जनपद बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गौड़ और पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने जनपद में स्थित मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों का निरीक्षण कर उसमें भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और इलाज से संबंधित पूछताछ की।
बताया जा रहा है की सांसद को ये सूचना मिली थी कि जबसे कोरोना को लेकर अस्पतालों की ओपीडी बन्द की गई है तबसे मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भी इलाज में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है।
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने के दौरान सांसद को कुछ शिकायतें भी मिली जिसका उन्होंने अधिकारियो से बात कर तत्काल निदान करने को कहा।
निरीक्षण के बाद सांसद ने बताया कि आज देश कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है ऐसे में अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं चौकस होनी चाहिए।
सरकार लगातार हर नागरिक के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है लिहाजा आज हमने अपने जनपद के मेडिकल कालेज में इलाज की सुविधाओं को बारीकी से देखा है इसे और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।