जिले में कोरोना संक्रमित के दो केस सामने आए है जिसके बाद लोगों में जहां दहशत बढ़ गई है। वहीं, पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। शनिवार को शहर से लेकर देहात तक विशेष निगरानी बरती गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही तो बेवजह घूम रहे लोगों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया गया।
डीएम समेत सभी अधिकारी लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इधर, शहर से लेकर देहात तक कोरोना संक्रमितों के ही बारे में चर्चा चलती रही। पुलिस ने भी लॉकडाउन का पालन कराने के साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अभी भी सुधर जाएं तो बेहतर है।