बदायूं: दीवार गिरने से चपेट में आए एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जाहिदपुर घंसुलिया निवासी कल्यान का पुत्र भूरे भूसा रख रहा था।
बतादें कि, इसी दौरान दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गया। घटना घटते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे भूरे को बाहर निकाला गया। जिसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।