1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाबा रामदेव ने लाॅन्च की कोरोना की दवाई, कहा-दवाई से सौ फीसदी मरीज हुए ठीक

बाबा रामदेव ने लाॅन्च की कोरोना की दवाई, कहा-दवाई से सौ फीसदी मरीज हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाबा रामदेव ने लाॅन्च की कोरोना की दवाई, कहा-दवाई से सौ फीसदी मरीज हुए ठीक

योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का दावा है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा तैयार कर ली है। पतंजलि के योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई हमने तैयार कर ली है।

हमने कोरोनिल बनाई है। जिसमें हमने क्लीनिकल कंट्रोल स्टडी की, 100 लोगों पर इसका टेस्ट किया गया। तीन दिन के अंदर 65 फीसदी रोगी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए। जबकि सात दिन में 100 फीसदी मरीज सही हो गए।

बाबा रामदेव ने कहा कि हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है। हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है। रामदेव ने कहा कि भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है। हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...