{आजमगढ़ से ज्ञानेंद्र की रिपोर्ट}
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अभ्रद टिप्पणी करना बहुत बढ़ गया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आया है। जहा सोशल मीडिया पर वीर सावरकर पर अभद्र टिप्पणी करना एक सहायक अध्यापक को भारी पड़ गया।
बता दे, सोशल मीडिया पर वीर सावरकर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने अहिरौली से सहायक अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गांव के ही पंकज राय ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी अहिरौली निवासी मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम है।
इस परे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपी ने 26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पोस्ट की गई फोटो पर अभद्र टिप्पणी की थी। आरोपी समद इंटर कालेज भदोही में सहायक अध्यापक है। इसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।