1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

हनुमान जयंती के लिए तैयार अयोध्या

आज शाम से ही चतुर्दशी लग जाएगी, इसलिए आज ही कुछ जगहों पर लोग नरक चतुर्दशी का भी त्योहार मना रहे हैं और इसी वजह से अयोध्या में आज हनुमान जंयती मनाई जा रही है, दरअसल मान्यता के मुताबिक आज के दिन को भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है और इसी वजह से आज अयोध्या में ये पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

पुराणों के मुताबिक कार्तिक के कृष्ण चतुर्दशी को पवनपुत्र हनुमान की जयंती है, इसलिए आज का दिन बड़ा पावन है।

अलग-अलग भाषाओं में लिखी रामायण के कई अंको में भगवान राम के भक्त महावीर हनुमान जी का जन्म दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी बताया गया है। हनुमान जी को रूद्र के ग्याहरवें अवतार माना जाता है।

वीर हुनुमान का जन्म आज से 1 करोड़ 85 लाख 58 हजार 112 साल पहले चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्र नक्षत्र व मेष लग्न के योग में सुबह 6.03 बजे हुआ बताया गया है तो वहीं कहा जाता है कि आज के दिन भगवान अपने भक्तों के ऊपर बहुत जल्द प्रसन्न होते है इसलिए इस दिन इनकी पूजा बड़े ही विधि-विधान से करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...