1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या : सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया गया

अयोध्या : सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया गया

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

अयोध्या : सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया गया

अयोध्या में शुक्रवार से दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। पूरी अयोध्‍या को सजाया गया है। सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया गया है। इसे गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्‍ड रिकार्ड ने दर्ज किया है।

रामजन्‍मभूमि पर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है। राम की नगरी अयोध्‍या में भव्‍य दीपोत्‍सव का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बार दीपोत्‍सव की खास तैयारियां की गईं हैं। इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। करीब 10 लाख वालंटियर इसकी तैयारियों में जुटे थे। केवल सरयू के अलग अलग घाटों पर ही पांच लाख 84 हजार दीप जलाए गए।

इसके अलावा भी अयोध्या के अलग अलग हिस्सों में लाखों दीप जले हैं। रामकी पैड़ी की रौनक तो देखते ही बन रही है। इस दौरान अद्भुत फ्यूजन का नजारा भी देखने को मिला। नीचे दीये जल रहे हैैं तो ऊपर लेजर शो के जरिये श्रीराम से जुड़े कथानकों का प्रदर्शन हो रहा है।

अयोध्‍या के रामकथा पार्क में रामलीला का मंचन हो रहा है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने रामलीला देखी। मुख्यमंत्री ने आरती के बाद राम लला की पूजा की है। सीएम योगी आज अयोध्‍या में ही रुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...