{सुल्तानपुर से नितिन शुक्ला की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया सदर तहसील क्षेत्र के चिचौली ग्राम स्थित 100 शैय्य्या अस्पताल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोरेण्टाइन के लिये लाये गए लोगो के साथ अस्पताल प्रशाशन जानवरो जैसा बर्ताव कर रहा है। बताया जा रहा कि सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरेण्टाइन हेतु लोगों को 3 दिन से खाना नहीं मिल पा रहा है। जहा एक तरफ जिले के आलाधिकारी जनपद के लोगो के पेट भरने में व्यस्त है, तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशाशन से कोरेण्टाइनरो की भूख की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
बता दे, 100 शैय्य्या अस्पताल में ठेकेदार के माध्यम मरीजों में खानां वितरण होता है लेकिन कोरेण्टाइन में मरीज लगातार तीन दिन से भूखे है। जिसके कारण महामारी के समय में ठेकेदार व अस्पताल प्रशाशन अपनी जिम्मेदारी भुल गया है। इतना ही नहीं लगातार 3 दिनों से खानां पानी और बिना नहाये गंदगी के साथ अस्पताल के अंदर रहने को मरीज मजबूर है। मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट अपलोड की है।