{औरैया से नितिन शुक्ला की रिपोर्ट}
खबर उत्तर प्रदेश के औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया से है जहा लॉकडाउन के चलते एक वृध्द महिला भूखा मरने की कगार पर है। लॉकडाउन के चलते वृध्द महिला कही भी जाकर भीख मांग कर पेट भी नही भर सकती।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ने भी आवास के नाम पर वृद्धा से 10 हजार रुपए ठगे और राशन डीलर ने भी वृध्दा का कोई राशन कार्ड नहीं बनाया। अब वृद्धा ग्राम प्रधान व राशन डीलर की वजह से भुखमरी की कगार पर है।