देश के प्रसिद्द रामकथा वाचक मोरारी बापू पर हमला किया गया है। बीजेपी के पूर्व विधायक पबुभा माणेक ने उन पर हमला करने की कोशिश की है।
इसके बाद सांसद पूनम माडम ने बीच-बचाव किया और मामला तब संभल गया। दरसअल मोरारी बापू ने एक कथा के दौरान कृष्ण के बारे में कहा था कि वो धर्म की स्थापना करने में नाकाम रहें।
उन्होंने श्रीकृष्ण के वंशजों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उनके भाई बलराम को शराबी कहा था। दरअसल बापू द्वारकाधीश मंदिर से आने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
बता दे, मोरारी बापू ने एक और वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर सभी श्रीकृष्ण भक्तों से माफ़ी मांगी थी लेकिन लोगों में रोष अभी भी है।