1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सीएम योगी पर अरविंद केजरीवाल का हमला, कहा- ‘UP के गली मोहल्लों में हो रही है हमारे काम की चर्चा’

सीएम योगी पर अरविंद केजरीवाल का हमला, कहा- ‘UP के गली मोहल्लों में हो रही है हमारे काम की चर्चा’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी पर अरविंद केजरीवाल का हमला, कहा- ‘UP के गली मोहल्लों में हो रही है हमारे काम की चर्चा’

आम आदमी पार्टी द्वारा वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद से ही यूपी-दिल्ली का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मंगवलार को यूपी के मंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था तो बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये योगी सरकार पर तंज कसा है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- ‘योगी जी को सोते जागते उठते बैठते दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ही दिखाई देती है। योगी जी, हमारे कोरोना पर शानदार काम की चर्चा UP के गली मोहल्लों में हो रही है। आपकी तरह हम फ़र्ज़ी कोरोना टेस्ट नहीं करते। बाक़ी मनीष जी 22 दिसंबर को आपके मंत्री के आमंत्रण पर डिबेट करने लखनऊ आ रहे हैं।’

आप को बता दे कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल प्रेसवार्ता के दौरान की।

उन्होंने अपनी प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग भी दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं, मगर गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से रोक रहे हैं। इसलिए उप्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बदलकर दिखाया है। दिल्ली के लोगों ने आप को एक मौका दिया था, अब यहां के लोग बाकी पार्टियों को भूल चुके हैं। केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘आप भी एक मौका देकर देखिए। मैं यकीन दिलाता हूं कि बाकी पार्टियों को भूल जाएंगे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...