रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना पर प्रेस कांफ्रेस को संम्बोधित करते हुऐ बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल सरकार ने सवाल पूछा कि “अभी तक हत्यारों कि गिरफतारी क्यों नही हुई है? बीजेपी सरकार को किसानो से इतनी नफरत क्यों है आखिरकार?”।

साथ ही केजरीवाल जानना चाहते है कि क्यों किसानो को मारा जा रहा है? उन्होने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार हत्यारों को बचाने कि कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होने कहा कि यह देश न्याय चाहता है, सरकार को न्याय करना ही होगा।
आपको बता दे कि लखीमपुर खीरी मे रविवार शाम 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा टेनी ने तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे और किसान हेलीपैड पर विरोध कर रहे किसानों और एसकेएम नेता तजिंदर सिंह विर्क पर हमला किया। और फिर किसानो के ऊपर गाड़ी चला ड़ाली।
हालांकि, आशीष मिश्रा ने एसकेएम के आरोपों को नकार दिया है और कहा कि वह उस जगह पर मौजूद नहीं थे। साथ ही एमओएस टेनी का भी यह कहना है कि किसानों के साथ की जाने वाली ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ मे हाथापाई और पथराव करने वाले उन उपद्रवियों के साथ उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं